आपने भी यह अवश्य देखा होगा जल में चीनी को मिलाते हुए। आज का मेरा विषय यही है मिश्रण क्या हैं, उदाहरण, मिश्रण के गुण एवं प्रकार यौगिक तथा मिश्रण में क्या अंतर होते हैं इत्यादि समझेंगे।
मिश्रण क्या हैं उदाहरण सहित समझाइए
वह पदार्थ जो दो या दो से अधिक तत्व या यौगिक को किसी भी अनुपात में परस्पर मिला देने से बनता है और इसके अवयवों को सरल यांत्रिक विधियों द्वारा पृथक किया जा सकता है “मिश्रण” (mixture) कहलाता है।
मिश्रण शुद्ध पदार्थ नहीं है यह दो या अधिक शुद्ध पदार्थ (तत्व या यौगिक) को परस्पर मिलाकर बनाया जाता हैं। मिश्रण उपस्थित शुद्ध पदार्थ उनके अवयव (components) कहलाते हैं।
उदाहरण स्टील ( Steel) :- यह लोहा, कार्बन और अल्प मात्रा निकेल, क्रोमियम, मैगनीज और वैनेडियम का एक मिश्रण है।
हवा (Air) – यह नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प आदि का मिश्रण है इसमें अल्प मात्रा में कुछ अन्य पदार्थ भी मौजूद रहते हैं।
बारूद (Gunpowder) – यह शोरा (पोटैशियम नाइट्रेट) गंधक और कोयले का मिश्रण होता है।
मिश्रण के गुण
इसके गुणों निम्नलिखित होते हैं –
- मिश्रण के बनने में कोई रासायनिक अभिक्रिया नहीं होती है।
- इसके (मिश्रण) बनने में प्रायः ऊर्जा का ना तो उत्सर्जन होता है और ना ही अवशोषण।
- इसका (मिश्रण) का संगठन निश्चित नहीं होता है।
- मिश्रण समांग या विषमांग हो सकता हैं।
- इसके द्रवणांक, क्वथनांक निश्चित नहीं होते हैं।
मिश्रण के बनने में प्रायः ऊर्जा का ना तो उत्सर्जन होता है और ना ही अवशोषण।
बालू और चीनी को एक साथ मिला देना पर कोई ऊर्जा परिवर्तन नहीं होता है अर्थात ऊर्जा का ना तो उत्सर्जन होता है और ना ही और अवशोषण।
मिश्रण का संगठन निश्चित नहीं होता है।
मिश्रण के विभिन्न भागों में उसके अवयवों का अनुपात अलग-अलग होता हैं। मिश्रण में इसके अवयव किसी भी अनुपात में उपस्थित रह सकते हैं।
मिश्रण समांग या विषमांग हो सकता हैं।
समांग मिश्रण का संघटन संपूर्ण मिश्रण में एकरूप रहता हैं। इसके अवयवों के बीच कोई सुस्पष्ट विभाजक सीमा नहीं होती हैं।
उदाहरण के लिए जल में चीनी का विलियन एक मिश्रण हैं। यह समांग होता हैं। इस विलियन के किसी भी भाग में चीनी और जल का अनुपात एक समान रहता हैं। इस चीनी और जल के कण अलग-अलग नहीं दिखाई देते हैं।
मिश्रण के प्रकार
अवयवों की भौतिक अवस्था के आधार पर मिश्रण निम्नलिखित प्रकार के हो सकते हैं जो कि नीचे कुछ इस प्रकार से दिए गए हैं –
ठोस-ठोस का मिश्रण – सोडियम क्लोराइड (Nacl) ठोस और अमोनियम क्लोराइड NH4 ठोस का मिश्रण। एक अन्य उदाहरण चीनी ठोस और बालू ठोस का मिश्रण इत्यादि ।
ठोस-द्रव का मिश्रण – साधारण नमक (ठोस) और जल (द्रव) का मिश्रण।
ठोस-गैस का मिश्रण – मिट्टी के कणों के बीच खाली स्थानों में वायु फंसी रहती है अतः यह मिट्टी (ठोस) और वायु (गैस) के मिश्रण का एक उदाहरण है।
द्रव- गैस का मिश्रण – सभी गैसें द्रव में अंशत: मिले हुए होते हैं जब हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन आदि गैसों को जल के संपर्क में लाया जाता है तब इन गैसों की अल्प मात्रा जल में घुलकर मिश्रण बनाती है।
गैस-गैस का मिश्रण – परस्पर रासायनिक अभिक्रिया नहीं करने वाले सभी गैसें किसी भी अनुपात में एक-दूसरे के साथ घुल-मिलकर मिश्रण बनाती हैं। जैसे – वायु कई गैसों का मिश्रण होती है।
द्रव-द्रव का मिश्रण – जल और ऐल्कोहाल का मिश्रण, तेल और जल का मिश्रण इसके उदाहरण है।
मिश्रण और यौगिक में अंतर लिखिए
mishran aur yaugik mein antar . इन दोनों के बीच निम्नलिखित प्रकार से अंतर होते हैं नीचे की पंक्ति में इसका उल्लेख किया गया है –
मिश्रण | यौगिक |
यह दो या दो से अधिक शुद्ध पदार्थों को किसी भी अनुपात में सिर्फ मिला देने से बनता हैं। | यह एक पदार्थ है जो दो या दो से अधिक तत्वों के एक निश्चित अनुपात में मिलाने से बनता है। |
इसके बनने में कोई नया पदार्थ नहीं बनता है। | यौगिक अपने अवयवों से अलग यह एक नया पदार्थ है। |
इसके बनने में ऊर्जा परिवर्तन नहीं होता हैं। | इसके बनने में ऊर्जा परिवर्तन अवश्य संभव है। |
इसमें दो या दो से अधिक प्रकार के अणु मौजूद रहते हैं। | यह एक ही प्रकार के अणु का बना होता हैं। |
इसके अवयवों को सरल यांत्रिक विधियों द्वारा पृथक किया जा सकता हैं। | इसके अवयवों को सरल यांत्रिक विधियों से पृथक नहीं किया जा सकता है। |
यह समांग या विषमांग हो सकता हैं। | यह हमेशा समांग होता हैं। |
अक्सर कंफ्यूज करने वाले प्रश्न – (FAQs)
- ऑक्सीजन एक तत्व है बताएं ?
अब तक ऑक्सीजन में किसी भी अन्य तत्वों की उपस्थिति नहीं पाई गई हैं। जब शुद्ध ऑक्सीजन की अभिक्रिया शुद्ध हाइड्रोजन के साथ कराई जाती है तो सिर्फ जल बनता हैं। इन्हीं कारणों से ऑक्सीजन को एक तत्व माना जाता है।