रासायनिक संरचना के आधार पर पदार्थ को मुख्यतः तीन भागों में बांटा गया है तत्व, यौगिक तथा मिश्रण । इस आर्टिकल में आप तत्व क्या है उदाहरण सहित, विशेषताएं और उनका वर्गीकरण पढ़ेगें। आइए शुरू करते हैं।
तत्व क्या हैं?
तत्व (elements) पदार्थ का एक शुद्ध और सरल द्रव्य होता है जो किसी भी रासायनिक या भौतिक प्रक्रिया या विधि द्वारा दो या दो से अधिक सरल द्रव्यों में विभाजित नहीं किया जा सकता हैं।
तत्व क्या है उदाहरण सहित?
उपरोक्त में तत्व का परिभाषा दिया गया हैं। हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, सल्फर, तांबा, चांदी और सोना इसके उदाहरण है।
तत्व की विशेषताएं
इसकी विशेषताएं निम्नलिखित होती हैं। जो नीचे इस प्रकार से दी गयी हैं-
- पहला यह एक ही प्रकार के परमाणुओं से बना होता हैं।
- अन्य तत्वों के गुणों से अलग किसी भी तत्वों के कुछ विशेष गुण होते हैं हाइड्रोजन एक तत्व है क्योंकि
- यह किसी भी भौतिक व रासायनिक विधि द्वारा दो या दो से अधिक सरल द्रव्यों में विभाजित नहीं किया जा सकता हैं।
- यह सिर्फ हाइड्रोजन परमाणु का ही बना होता है जिनकी परमाणु संख्या 01 होती हैं।
परीक्षा के समय पढ़ाई कैसे करें
तत्वों का वर्गीकरण
साधारणतः तत्व दो प्रकार के होते हैं – a. धातु (metals) और b. अधातु (nonmetal) । इसके अलावा तत्वों की तिसरी श्रेणी भी होती है जिसे उपधातु (Metalloid) के नाम से जानते हैं।
धातु से आप क्या समझते हैं?
वैसा तत्व जो विद्युत का सुचालक होता है धातु कहलाता है। जैसे – सोडियम, पोटेैशियम, तांबा, लोहा, एलुमिनियम और जस्ता इत्यादि।
अधातु क्या होता हैं?
वैसा तत्व जो विद्युत और उष्मा का सुचालक नहीं होता हैं अधातु कहलाता हैं उदाहरण के लिए हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन तथा फास्फोरस आदि।
उपधातु क्या हैं?
वैसा तत्व जिसमें धातु और अधातु दोनों के गुण मौजूद होते हैं अर्थात पाए जाते हैं उपधातु कहलाता है जैसे कार्बन आदि।
अक्सर कंफ्यूज करने वाले प्रश्न – (FAQs)
- तत्व एक ही परमाणु का बना होता हैं?
उत्तर – हां - क्या जल एक तत्व हैं?
उत्तर – नहीं, जल एक तत्व नहीं है क्योंकि जल में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर जल विभाजित होकर दो सरल तत्व, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन बनाता हैं। - क्या साधारण नमक अर्थात सोडियम क्लोराइड एक तत्व हैं?
उत्तर – नहीं, साधारण नमक (सोडियम क्लोराइड) भी तत्व नहीं है क्योंकि यह सोडियम और क्लोरीन दो विभिन्न गुणों वाले सरल तत्वों से बना हैं।