कोलाइड क्या हैं

आप दूध, रक्त, स्याही या कुहासा अवश्य ही देखे होंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि यह ऐसा क्यों होता हैं। आज के इस नए आर्टिकल में आप इसी के बारे में पढ़ेगे। जैसे कि कोलाइड क्या हैं, इसके उदाहरण क्या होते हैं, कोलाइड के 4 गुण लिखिए तथा कोलाइड के प्रकार इत्यादि।

हेलो फ्रेंड्स मेरा नाम चंदन है इस ब्लॉग पर आपका स्वागत है आइए समझते हैं कोलाइड का अर्थ क्या होता हैं।

कोलाइड क्या हैं?

इसका अन्य नाम कलील होता हैं। यह विलियन की वह अवस्था है जिसमें विलय के कणों का आकार वास्तविक विलियन और निलंबन में मौजूद कोणों के आकार का मध्यवर्ती (बीच का हिस्सा) होता हैं।

दूसरे शब्दों में कलिल का अर्थ

यह एक रासायनिक मिश्रण होता है जिसमें एक वस्तु किसी दूसरी वस्तु में समान रूप से परिक्षेपित होता हैं।

कोलाइड के उदाहरण

इसके उदाहरण निम्नलिखित है नीचे की पंक्ति में कुछ इस प्रकार से दिए गए हैं –

  • बादल
  • टूथपेस्ट
  • स्याही
  • दूध
  • धुआं
  • रक्त
  • धूल-कण मौजूद हवा
  • स्टार्च का विलियन
  • कुहासा (वायु में जल की बूंदों का परीक्षण

Note :- कोलाइड प्रायः अपारदर्शी या पारभाषी होता हैं।

तत्व क्या हैं?

कोलाइड के चार गुण लिखिए

इसलिए विलियन के निम्नलिखित गुण धर्म है जो नीचे इस प्रकार से दिए गए हैं-

a. स्थायित्व – इसके कण बहुत ही स्थायी प्रकृति के होते हैं। कोलाइड को स्थिर छोड़ देने पर उसके कण नीचे नहीं बैठते हैं।

b. कोलाइड के कणों का आकार – इसके कणों का आकार (d) 10-7 सेंटीमीटर और 10– 5 सेंटीमीटर के बीच होता हैं।

c. छानना की क्रिया – इसके कण छन्ना पत्र को भी पार कर सकते हैं।

d. विषमांग मिश्रण – कोलाइड विलियन विषमांग मिश्रण होता हैं। इसमें परिक्षेपित कणों को हाई कैपेसिटी वाले माइक्रोस्कोप की मदद से देखा जा सकता हैं।

कोलाइड के प्रकार

कोलाइड शब्द का अर्थ किसी विशेष पदार्थ से नहीं होता है बल्कि कोलाइड एक परिक्षेपित प्रावस्था है जो किसी परिक्षेपण माध्यम से गिरा रहता है। ठोस, द्रव और गैस के आधार पर इसे वर्गीकृत किया जा सकता हैं ।

नामपरिक्षेपित प्रावस्थापरिक्षेपण माध्यमउदाहरण
Solठोसद्रवमिल्क ऑफ मैग्नीशिया (जल में परिक्षेपित मैग्निशियम हाइड्रोक्साइड) रंग,स्याही,कोलाइड सोना
Emulsionद्रवद्रवदूध, जल में परिक्षेपित मक्खन, बाल में लगाने वाला क्रीम
Gelद्रवठोसमक्खन, पनीर
Aerosolठोस – ठोसगैस-गैसधुआँ ,बादल ,कुहासा
कोलाइड के प्रकार

अक्सर कंफ्यूज करने वाले प्रश्न –

प्रश्न संख्या 1 – कोलाइड के कणों का आकार होता है?


उत्तर – इसके कोणों का आकार व्यास में 10-7 सेंटीमीटर और 10– 5 सेंटीमीटर के बीच होता हैं।

By Chandan Kumar

Hello My Name Is Chandan Kumar Pal. I am a Writer and Founder of dtution.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *